मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

हिंदू नेता की हत्या पर बांग्लादेश को भारत की नसीहत- बिना भेदभाव के जिम्मेदारी निभाओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिंदू नेता की हत्या पर बांग्लादेश को भारत की नसीहत- बिना भेदभाव के जिम्मेदारी निभाओ

नई दिल्ली। भारत ने शनिवार को बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता भाबेश चंद्र रॉय की हत्या की कड़ी निंदा की है। भारत ने वहां की अंतरिम सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि वह बिना किसी भेदभाव के अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत के रुख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, "हमने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक नेता भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और क्रूर हत्या को व्यथित रूप से देखा है। यह हत्या अंतरिम सरकार के तहत हिंदू अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न के पैटर्न का अनुसरण करती है, जबकि पिछली ऐसी घटनाओं के अपराधी दंड से बचकर घूमते हैं।"जायसवाल ने आगे लिखा, "हम इस घटना की निंदा करते हैं और एक बार फिर अंतरिम सरकार को याद दिलाते हैं कि वह बिना किसी बहाने या भेदभाव के हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी को पूरा करे।"उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंसा की ताजा घटना में दिनाजपुर जिले में हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता भाबेश चंद्र रॉय को शुक्रवार रात उनके घर से अगवा कर लिया गया और बाइक सवार हमलावरों के समूह ने बेरहमी से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। भाबेश चंद्र रॉय बांग्लादेश पूजा उडजापान परिषद की बिराल इकाई के उपाध्यक्ष थे। वह इलाके के हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता भी थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें