मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

हिंदी दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिंदी दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित

भागलपुर। जिले के‌ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगदीशपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच निबंध लेखन, भाषण, सुलेख, श्रुतिलेख, चित्रांकन तथा परिचर्चा जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। इन प्रतियोगिताओं में आराध्या कुमारी, वर्षा कुमारी, संगीता कुमारी, सौम्या कुमारी, शबनम कुमारी तथा कोमल कुमारी ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संचालक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि हिंदी भाषा हमें ‘अनेकता में एकता’ का संदेश देती है। हिंदी के शब्द तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशज रूपों में मिलते हैं, जिससे यह सिद्ध होता है कि हिंदी का निर्माण सभी भाषाओं के मेल से हुआ है। हिंदी भाषा भारत की शान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें