मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल प्रदेश : सिरमौर में खाई में गिरी बस, कई लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिमाचल प्रदेश : सिरमौर में खाई में गिरी बस, कई लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सिरमौर में एक बड़ा बस हादसा हो गया है। इस हादसे में कुछ लोगों की जान चली गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास हुआ है। बस कुपवी से शिमला जा रही थी। इस दौरान बस हरिपुरधार के पास खाई में गिर गई।

इस हादसे में कई लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन को तुरंत और तेज राहत बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

घटना को लेकर सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बस दुर्घटना की खबर सुनकर मन व्यथित और पीड़ा से भर गया है। हादसे में जिन लोगों ने प्राण गंवाए, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मेरे देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के हरिपुरधार में एक निजी बस के गहरी खाई में पलटने से 9 लोगों के दुखद निधन व कई यात्रियों के घायल होने की सूचना अत्यंत कष्टदायी है।

उन्होंने आगे लिखा कि मेरी संवेदनाएं इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों के साथ हैं। मैं इस हादसे के घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट बस शिमला से कुपवी जा रही थी। इस दौरान हरिपुरधार में बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया।

वहीं, इस घटना को लेकर प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने तुरंत इस मामले में बचाव अभियान शुरू करवाया है। वहीं, कई घायलों की स्थिति गंभीर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें