प्रधानमंत्री व मंत्रिमंडल से मिथिलांचल की पुनः समग्र विकास की जगी आशा- हितेन्द्र ठाकुर
मधुबनी। जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश से गुरूवार को
केन्द्र एनडीए सरकार के मंत्रियों को आभार- अभिनन्दन संप्रेषण जारी बताया।
भाजपा
प्रदेश उपाध्यक्ष हितेन्द्र नारायण ठाकुर नुनु ने कहा कि प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार के शपथ ग्रहण समारोह अवसर पर सम्पूर्ण देश
वासियों का उत्साहपूर्ण समर्पित मनोभाव स्वतःस्फूर्त पुलकित होता
रहा।भाजपा के वरिष्ठ नेता हितेन्द्र ठाकुर ने कहा नरेन्द्र मोदी के तीसरे
कार्यकाल में प्रधानमंत्रित्व पद के साथ मंत्रिमंडल गठन में समाजिक सरोकार
समरसता का अप्रतिम समावेश समाहित है।
किसान मोर्चा के
प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के
प्रधानमंत्रित्व में गठित मंत्रिमंडल में बिहार से सामान्य भागीदारी स्वागत
योग्य कदम है।मनोज कुमार ने गुरुवार को कहा कि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय
प्रभारी संजय बंदी को गृह राज्य मंत्री पद मिलने से हम राज्य मोर्चा के
सदस्य गदगद आनंदित गौरवान्वित आनन्दित हैं।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश
अध्यक्ष मनोज कुमार व उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर नुनु ने गृह राज्य मंत्री
संजय बंदी को मधुबनी पेंटिंग की कलात्मक पाग- दुपट्टा व बुके के साथ सम्मान
किया।मधुबनी जिला से भाजपाई की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर
नुनु ने केन्द्रीय मंत्री नीतीन गडकरी से आभार अभिनन्दन औपचारिक भेंट कर
मिथिलांचल परिक्षेत्र की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रदेश
उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर नुनु ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,गृह
राज्य मंत्री नित्यानंद राय व मंत्री राज भूषण निषाद से भी भेंट कर
मंगलकामनाक संग अभिनन्दन- आभार प्रकट किया।प्रदेश उपाध्यक्ष हितेन्द्र
ठाकुर नुनु ने बताया कि मिथिलांचल की समग्र विकास में नव गठित केन्द्रीय
सरकार से चहुंओर सार्वभौमिक विकास की आशाएं आमजनों में जगी है।





