मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसा, एक की मौत ,दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसा, एक की मौत ,दो घायल

पूर्णिया।पूर्णिया नेशनल हाईवे 31 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर में हाई स्पीड के कारण एक युवक की मौत हो गई। घटना देर रात की है। एक बाईक से दो युवक 80 से 90 की स्पीड में जा रहे थे। एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था और जब तक बाईक सवार कुछ समझ पाता तब तक उस व्यक्ति को ठोकर लग गई और बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 400 फीट तक घसीटता चला गया। जिस व्यक्ति को ठोकर लगी वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बाइक इतनी तेजी से डिवाइडर से टकराती चली गई की बाइक के कई टुकड़े हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की टीम वहां पहुंची और सभी को लेकर जीएमसीएच अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित व्यक्ति बाइक सवार था जो बाइक चला रहा था। बाइक पर बैठे दूसरे युवक को कहीं और बड़े अस्पताल में भेजा गया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। मृतक बाईक सवार की पहचान बनमनखी के निवासी के रूप में हुई है। वह दर्जी पट्टी का रहने वाला है तथाउसके पिता का नाम मोनीसार मास्टर है एवं मृतक का नाम मो साद है जिसकी उम्र 24 वर्ष थी।बाइक पर बैठा दूसरा 22 वर्षीय युवक विराटनगर का रहने वाला था जिसका नाम मोहम्मद सद्दाम है। घायल विक्षिप्त का ईलाज जीएमसीएच में चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें