मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर:हादसे में पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर:हादसे में पांच लोगों की मौत

जयपुर/दौसा। दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके में शुक्रवार देर शाम को तेज रफ्तार ट्रेलर ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जयपुर लेकर आ रही एंबुलेंस घाट की गुणी टनल में जाम फंस गई। इलाज में देरी होने के कारण तीनों घायलों ने भी दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो सगी बहनें भी शामिल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई।थानाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि हादसा इलाके में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर शुक्रवार देर शाम को हुआ था। जहां महवा में लाइब्रेरी और कोचिंग चलाने वाले यादराम मीणा (36) निवासी भजेड़ा, टोडाभीम (करौली) शुक्रवार को अर्चना मीणा (20) निवासी भजेड़ा, मोनिका मीणा (18) और वेदिका मीणा निवासी खोहरी, महवा (दौसा) को जयपुर के बस्सी स्थित निर्वाण कॉलेज में परीक्षा दिलवाने लाया था। इन लोगों के साथ मुकेश महावर (27) निवासी महावर मोहल्ला, भजेड़ा भी था। परीक्षा खत्म होने के बाद सभी लोग गांव लौट रहे थे। इस दौरान सिकंदरा थाना इलाके में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई-दुब्बी के पास लोहे के गार्डर से भरे बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर पार कर कार को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चला रहे यादराम और आगे की सीट पर बैठी मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे की सीट पर बैठे मुकेश, अर्चना और वेदिका गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को दौसा के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। जहां तीनों गंभीर घायलों को जयपुर लेकर जा रही एंबुलेंस घाट की गुणी में जाम में फंस गई थी। ऐसे में तीनों घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें