मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत

जयपुर। जालौर के बिशनगढ़ रोड पर ऑयल मील के पास एक तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बाइक को घसीटते हुए सड़क किनारे पोल से जा टकराई। बाइक सवार एक युवक कार और पोल के बीच फंस गया, जिससे उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे की जानकारी कोतवाल अरविंद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात हुआ। मृतकों की पहचान पहाड़पुरा निवासी भरत (23) पुत्र मीठालाल और मनोहर (25) पुत्र रावतराम चौधरी के रूप में हुई है।कोतवाल ने बताया कि हादसे में शामिल थार कार जालोर के ऐलाना निवासी गोपाल देवासी के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना के समय कार कौन चला रहा था।मृतकों के पड़ोसियों ने बताया कि दोनों युवक जालोर में एक दुकान से मोबाइल लेने जा रहे थे, जिसे मरम्मत के लिए दिया गया था। दोनों हाल ही में भरत के बड़े भाई मनोज की शादी में शामिल होने आए थे। भरत दिल्ली में और मनोहर मुंबई में जूतों की दुकान चलाते थे। दोनों अविवाहित थे। भरत के पिता मीठालाल वेल्डिंग का काम करते हैं, जबकि मनोहर के पिता खेती करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें