मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

गृह सचिव की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग,डीजीपी समेत सभी जिलों के डीसी ,एसपी हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गृह सचिव की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग,डीजीपी समेत सभी जिलों के डीसी ,एसपी हुए शामिल

रांची: गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अजय कुमार सिंह ने शनिवार को प्रोजेक्ट भवन में संयुक्त रूप से रामनवमी पर्व पर विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रधान सचिव और डीजीपी ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये। बैठक के दौरान डीजीपी ने सभी जिलों को रामनवमी के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने, जुलूस के मार्गों के भौतिक सत्यापन, धार्मिक स्थानों का मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। बैठक में संवेदनशील जिलों में विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए। रामनवमी की सुरक्षा को लेकर की जा रही तैयारियां की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान राज्य के सभी जिलों के डीसी और पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने जिलों में रामनवमी को लेकर की गई तैयारी का पूरा प्लान गृह सचिव और डीजीपी के सामने रखा। डीजीपी ने बताया कि झारखंड में रामनवमी की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। खासकर सभी संवेदनशील जिलों में विशेष रूप से अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है। डीजीपी ने बताया कि राज्य के वैसे संवेदनशील जिले जहां पूर्व में सांप्रदायिक तनाव के मामले सामने आए हैं, वहां जिला पुलिस के अलावा स्पेशल फोर्स की तैनाती भी की जाएगी। डीजीपी के अनुसार सभी जिलों में पुलिस असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखेगी, वहीं सभी जिलों को आदेश दिया गया है कि सभी वर्गों के गणमान्य लोगों के संपर्क में रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। रामनवमी को लेकर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पलामू, गिरिडीह, हजारीबाग जिले के एसपी को विशेष तौर पर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

सभी जिलों के एसपी को किया गया अलर्ट

डीजीपी ने बताया कि राज्यभर के सांप्रदायिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। सभी जिलों में उन लोगों की सूची बनाई जा रही है, जो सांप्रदायिक कांडों में संलिप्त रहे हैं। ऐसे कांडों में शामिल लोगों पर पुलिस ने थाना स्तर पर क्या कार्रवाई की है, इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पूर्व में हुई झड़प के दौरान उत्पात में शामिल तत्वों के बारे में भी सभी थानों से जानकारी ली जा रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनपर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। घटना की वजह और उसकी पृष्ठभूमि में शामिल लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। बैठक में एडीजी अभियान डॉ संजय आनन्दराव लाठकर, आईजी अखिलेश कुमार झा, आईजी अभियान अमोल विनुकांत होमकर और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों से वरीय पुलिस पदाधिकारी और उपायुक्त ने भाग लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें