मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर : मध्यान्ह भोजन का ठेका निरस्त करने पर हाईकोर्ट की रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जबलपुर : मध्यान्ह भोजन का ठेका निरस्त करने पर हाईकोर्ट की रोक

जबलपुर। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने छतरपुर जिले की एक स्व सहायता समूह को दिया मध्याह्न भोजन का ठेका निरस्त करके दूसरे समूह को देने पर रोक लगा दी है। मामले में आरोप है कि यह ठेका उस समिति को दिया गया, जिसकी अध्यक्ष आशा कार्यकर्ता है। मामले पर अनावेदकों को नोटिस जारी कर यह अंतरिम आदेश दिया।छतरपुर जिले की गौरीहार पंचायत के ग्राम बारहा की अर्ध कुमारी स्व सहायता समूह की ओर से यह याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई है। आवेदक का कहना है कि वर्ष 2013-14 में उनके समूह को बारहा गांव के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के छात्रों को मध्याह्न भोजन का ठेका दिया गया था।याचिका में आरोप है कि उक्त ठेका याचिकाकर्ता से लेकर खुशी स्व सहायता समूह को दे दिया गया। इस खुशी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सीता सिंह हैं, जो आशा कार्यकर्ता के रूप में सरकारी नौकरी कर रही हैं। इसके खिलाफ दिए गए आवेदन के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर यह याचिका दायर की गई। इस याचिकाकर्ता समूह के कार्य की सराहना न सिर्फ स्कूल के प्राचार्य बल्कि ब्लॉक समन्वयक ने भी करते हुए प्रमाणपत्र दिए थे।मामले पर हुई प्रारंभिक सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता तूलिका गुलाटी ने पक्ष रखा। सुनवाई के बाद बेंच ने अंतरिम आदेश देकर अनावेदकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अब इस मामले पर सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें