मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव, मतदान शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव, मतदान शुरु

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव में अध्‍यक्ष और महासचिव समेत सत्रह पदों के लिए मतदान गुरुवार सुबह आठ बजे से हाईकोर्ट परिसर में शुरु हुआ। तीन दिन से यहां बम विस्फोट की मिल रही धमकी को देखते हुए मतदान से पहले पूरे परिसर की गहनता से जांच की गई। इसके बाद सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा। कडी सुरक्षा के बीच मतदान केन्द्र पर एंट्री मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद हुई। परिसर के मुख्य गेटों पर भी सुरक्षा गार्ड तैनात रहे।चुनाव संचालन समिति सदस्य दिनेश पाठक ने बताया कि चुनाव में 5,538 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे। अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशी राजीव कुमार सोगरवाल, महेन्द्र शांडिल्य, अंशुमान सक्सेना, संगीता शर्मा, इन्द्रेश शर्मा व डॉ. रामरूप मीना चुनाव लड रहे हैं। महासचिव पद पर चार प्रत्याशी दीपेश शर्मा, अशोक कुमार यादव, प्रमिला शर्मा व कैलाश चन्द्र पंचोली चुनाव मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए छह प्रत्याशी अनुराग कलावटिया, मनोज दीक्षित, श्वेता पारीक, टेकचंद शर्मा, सुनील कुमार शर्मा व शालिनी श्योराण अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं दी बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को आयोजित किए जाएगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें