मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

3 साल के मासूम की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने मंगाए सीसीटीवी फुटेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
3 साल के मासूम की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने मंगाए सीसीटीवी फुटेज

जबलपुर। जबलपुर के विजय नगर इलाके में पिछले वर्ष हुए हिट एण्ड रन केस में 3 साल के मासूम की हुई मौत के मामले में मृतक के पिता ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर आरोप लगाया है कि यह दर्दनाक हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या का मामला है और पुलिस ने आरोपी रेलवे अधिकारी को बचाने के लिए धाराएं कमजोर कर दीं।कोतवाली में रहने वाले सौरभअग्रवाल की ओर से दायर इस अपील में कहा गया है कि 5 नवंबर 2024 की रात करीब 9.30 बजे वो अपनी पत्नी और 3 साल के बेटे के साथ ई स्कूटर से जा रहे थे। उखरी चौक स्थित पानी की टंकी के पास एक एसयूवी ने उनके वाहन को टक्कर मारी, जिससे उसका तीन साल का बेटा हवा में उछलकर गिर गया। आवेदक का आरोप है कि उसने एसयूवी चला रहे व्यक्ति से गाड़ी न बढ़ाने की गुहार लगाई, लेकिन उसने जानबूझकर गाड़ी आगे बढ़ाकर उसकी पत्नी और बच्चे को कुचल दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी की पहचान रेलवे के सेक्शन इंजीनियर विजयंत गंगेले के रूप में हुई, जो विजय नगर के ही एकता चौक में रहता है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को दबाने लापरवाही से हुई मौत का प्रकरण दर्ज किया।चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने मामले को संजीदगी से लेते हुए घटना के सीसीटीवी फुटेज पेश करने के निर्देश सरकार को दिए हैं। अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।मामले पर हुई प्रारंभिक सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पिता की ओर से अधिवक्ता मुफद्दल सैफी हाजिर हुए। सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पेश करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इसके खिलाफ दाखिल याचिका एकलपीठ से 4 अगस्त को खारिज होने पर यह अपील दायर की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें