मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने किए 152 आरजेएस के तबादले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने किए 152 आरजेएस के तबादले

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने 152 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं।रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला जज संवर्ग के अधिकारी अरुण कुमार बेरीवाल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेड़ता, अनु चौधरी को सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार मामलात विशेष कोर्ट अलवर, वीरेंद्र प्रताप सिंह को किराया अपीलीय ट्रिब्यूनल, जयपुर महानगर प्रथम में पीठासीन अधिकारी, भूपेन्द्र कुमार मीणा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या 02 बारां, जगदीश कुंतल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश खैरवाड़ा, उदयपुर तथा देवेन्द्र सिंह पंवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या तीन चित्तौड़गढ़ लगाया गया है।सीनियर सिविल जज संवर्ग से जिला जज संवर्ग में एडहॉक के आधार पर पदोन्नत होने पर 26 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें नेहा शर्मा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट प्रशासन ने सीनियर सिविल जज संवर्ग के 33 अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इनमें सुरेन्द्र चौधरी को जोधपुर महानगर लगाया गया है। सिविल जज संवर्ग से सीनियर सिविल जज संवर्ग में एडहॉक आधार पर पदोन्नत 70 न्यायिक अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।इसमें रेखा चौधरी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या पांच जोधपुर महानगर, शैलेन्द्र राज गोस्वामी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओसियां, सीमा सांदू को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या नौ जोधपुर महानगर, मनोज जीनगर को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या सात जोधपुर महानगर, राधिका सिंह चारण को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) जोधपुर महानगर तथा विजय रावत को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक जोधपुर महानगर लगाया गया है। आदेश के अनुसार सिविल जज संवर्ग के 14 अधिकारियों का स्थानान्तरण भी किया गया है। एक अन्य आदेश के अनुसार मोहन लाल जाट को एससी एसटी मामलात स्पेशल कोर्ट जयपुर महानगर प्रथम में जज, युवराजसिंह को हाईकोर्ट की मुख्य पीठ में विशेषाधिकारी तथा प्रीतम सिंह को जयपुर पीठ में विशेषाधिकारी लगाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें