मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट

पटना। स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से सभी जगहों की निगरानी की जाएगी। सादे कपड़ों में पुलिस बल को बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाके और रेलवे परिसरों में तैनात किया जाएगा।आतंकवाद निरोधक दस्ता को भी विशेष सतर्कता में रखा गया है। सीमावर्ती जिलों में गहन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।एडीजी विधि-व्यवस्था ने सभी आईजी, डीआईजी और जिलों के एसएसपी-एसपी को भेजे अलर्ट में निर्देश दिया है कि महाबोधि मंदिर (बोधगया), हरमंदिर साहिब (पटना सिटी), महावीर मंदिर (पटना) जैसे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो।असामाजिक और संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। जरूरत पड़ने पर तुरंत जांच-पड़ताल सुनिश्चित की जाए।इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाकर वाहनों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में जिला पुलिस बल के साथ-साथ बिहार सशस्त्र पुलिस बल की भी तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और विधि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें