मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 'दीदी' काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 'दीदी' काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल। भारत की पूर्व विदेश मंत्री और तेजतर्रार महिला नेत्री सुषमा स्वराज की आज (बुधवार काे) पुण्यतिथि है। प्रदेश के कई दिग्गजों ने उन्हें याद करके श्रद्धांजलि दी है। सुषमा स्वराज का 6 अगस्त 2019 को निधन हो गया था। उनका मध्य प्रदेश से गहरा जुड़ाव था। विदिशा संसदीय सीट से वे दो बार सांसद चुनी गई थी। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें पुण्यतिथि पर याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा पूर्व विदेश मंत्री, सुषमा स्वराज जी 'दीदी' की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके बहुआयामी व्यक्तित्व, ओजस्वी वाणी, चिंतन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से हम सभी को प्रेरणा मिलती है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी सुषमा स्वराज काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा सौम्यता व सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता, नारी शक्ति की जीवंत प्रतीक, पूर्व विदेश मंत्री, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय दीदी सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र सेवा, गरीब कल्याण के प्रति समर्पित आपका आदर्श जीवन सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।सीएम ने पूर्व राज्यपाल के.एम. चांडी काे जयंती पर किया नमनइसके अलावा मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने मप्र के पूर्व राज्यपाल केएम चांडी काे जयंती पर याद किया है। उन्हें अपने संदेश में कहा स्वतंत्रता सेनानी एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल, श्रद्धेय के.एम. चांडी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें