मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार के 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के मुताबिक राज्य के 4 जिलों में अति वृष्टि की चेतावनी जारी की है, जबकि 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बूंदाबांदी होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक राज्य में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। बिहार के 14 जिलों में शुक्रवार को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, शिवहर और पश्चिमी चंपारण जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गोपालगंज, मधुबनी, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, बक्सर, भोजपुर, जमुई और बांका जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पटना समेत अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी होती रहेगी।उल्लेखनीय है कि अरवल, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण को छोड़कर राज्य के 35 जिलों में गुरुवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे ज्यादा बांका में 45 मिलीमीटर पानी गिरा। राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को दिनभर बारिश होती रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें