मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में तीन करोड़ की हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़, 20,000 का इनामी तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में तीन करोड़ की हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़, 20,000 का इनामी तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और क्राइम ब्रांच दिल्ली की संयुक्त टीम ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20,000 रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके पास से हेरोइन बरामद की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को वाहन सहित पकड़ा गया, जिसमें से शुरुआती जांच में 100 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। आगे की जांच और तलाशी के बाद इस मामले में कुल 612 ग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है। इस ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में सक्रिय एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का मुख्य सप्लायर था और लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल था। वह शहर में अलग-अलग इलाकों में ड्रग सप्लाई करने के लिए वाहन का इस्तेमाल करता था, जिसे अब पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इस पूरे ऑपरेशन को इंस्पेक्टर विकास पन्नू के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। कार्रवाई का संचालन एसीपी कुलदीप यादव के निर्देशन में हुआ, जबकि पूरी टीम पर क्राइम ब्रांच और एएनटीएफ के डीसीपी राहुल अलवाल की निगरानी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता मिली।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह ड्रग सप्लाई किन-किन राज्यों तक फैली हुई थी।

शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह एक संगठित गिरोह है, जो लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग माध्यमों से नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक भी जल्द पहुंचा जा सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें