मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : हेमंत सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड :  हेमंत सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आगाज झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शाम 4 बजे से होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।इस बार शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टियों के प्रमुख से लेकर कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगे। ऐसे में रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया और इस वजह से रांची शहर के स्कूलों को भी बंद करने का निर्देश दिया गया है।इस समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, एनसीपी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड कोंगकल संगमा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखू, पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार, तमिलानडू के पूर्व उप मुख्यमंत्री उदय स्टालिन, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मासस के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, नवीन पटनायक, कपिल सिब्बल के अलावा और भी कई नाम शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जगह-जगह होर्डिंग लगाये गए हैं।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के कारण शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें