मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

पांच महीने बाद एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पांच महीने बाद एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत सोरेन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पांच महीने बाद एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, सत्ता पक्ष के विधायकों और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में हुई बैठक में हेमंत सोरेन को गठबंधन का नेता चुना गया। साथ ही यह भी तय हुआ कि राजभवन जाकर इसकी सूचना आज ही दी जायेगी। हालांकि, राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण अभी राज्य से बाहर पुडुचेरी में हैं लेकिन वह आज देर शाम रांची आ जायेंगे।पांच महीने के भीतर दूसरी बार नेतृत्व में बदलावहेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस केस में उन्हें ईडी की पड़ताल के बाद जेल जाना पड़ा था। इससे बाद दो फरवरी को झामुमो के वरिष्ठ नेता और मंत्री चम्पाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हाल ही में हाई कोर्ट ने हेमंत को जमानत दे दी है। तब से माना जाने लगा कि वे फिर से सत्ता की बागडोर संभालेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें