मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन आज शाम पांच बजे तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेमंत सोरेन आज शाम पांच बजे तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद हेमंत सोरेन आज ही शाम पांच बजे राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बाद पद की शपथ लेंगे। फिलहाल, अकेले मुख्यमंत्री के तौर पर उनका ही शपथ ग्रहण होगा। मंत्रिमंडल का विस्तार और शपथ ग्रहण बाद में होगा।हेमंत ने आज सुबह राज्यपाल से भेंट की तो कहा जा रहा था कि हेमंत सरकार का शपथ ग्रहण सात जुलाई को होगा लेकिन हेमंत सोरेन के आवास पर चली बैठक में तय हुआ कि हेमंत आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और बाद में कैबिनेट का विस्तार होगा।इससे पूर्व इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से भेंट की थी। इसमें मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक कल्पना सोरेन, विनोद सिंह भी शामिल थे। राज्यपाल ने हेमन्त सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया है। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए गवर्नर के प्रति धन्यवाद भी व्यक्त किया। साथ ही कहा कि विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साजिश के अंत की शुरुआत हो गई है। सत्यमेव जयते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें