मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत एवं तेजस्वी ने फिरकापरस्त ताकतों को सही जवाब देने की जनता से की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हेमंत एवं तेजस्वी ने फिरकापरस्त ताकतों को सही जवाब देने की जनता से की अपील

हेमंत सोरेन एवं तेजस्वी यादव ने बादल पत्रलेख के पक्ष में मांगा वोटदुमका। इंडी गठबंधन की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को जरमुंडी स्थित ब्लॉक मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने विधायक बादल पत्रलेख को तीसरी बार जरमुंडी सीट से जीताने की अपील की। उन्होंने कहा कि झामुमो के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार समाज को बांटने वाले विभाजनकारी राजनीतिक दल को सबक सिखाने के मूड में कमर कसकर उतरी है। जिससे नफरत की राजनीति करने वाले बड़का झूठा पार्टी भारतीय जनता पार्टी को झारखंड से हमेशा के लिए तड़ीपार भेजा जा सके।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पांच साल तक जनता के बीच काम कर उनके सुख—दु:ख के साथ खड़ी रही। रैली में मौजूद भीड़ इस बात का गवाह है कि सरकार की योजनाओं से सबों को फायदा हुआ है। चाहे मैया सम्मान योजना हो या अबुआ आवास योजना सरकार के इस कार्यक्रम से गरीब एवं महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। इसके अलावा आम लोगों का बिजली बिल माफ करने के साथ 200 यूनिट बिजली नि:शुल्क देने का काम किया है। इस स्कीम से प्रदेश के करोड़ों लोगों को एक ओर जहां राहत मिला तो दूसरी ओर बिजली बिल के चलते लोगों को जेल जाने से बचना पड़ा, इसीलिए देश को बांटने और तोड़ने वाले तत्वों से हमें सावधान रहने की जरूरत है, ताकि राज्य में फिरकापरस्त ताकतों को जनता का सही जवाब मिल सके।राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा को लपेटे में लेते हुए जनता से मौका पररस्त ताकतों से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो इस बार झारखंड में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथी किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा। भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेजने के साथ हमारे पिताजी लालू यादव को भी जेल भेजने का काम किया है। इससे हमलोग डरने वाले नहीं हैं, क्योंकि भगवान कृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक उनकी सरकार के अत्याचार से लोग कराह रहे हैं। वहीं जरमुंडी विधानसभा के कांग्रेसी प्रत्याशी बादल ने हमेशा जनता के बीच रहकर सेवा करने वाले को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें