मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, 19 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, 19 घायल

डेहरी आन सोन। बिहार के रोहतास जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुअरा गांव के पास गुरुवार तड़के तमिलनाडु के पर्यटकों से भारी ट्रैवलर ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दीl हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैंl ट्रैवलर पर 24 लोग सवार थेl घायलों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैlपुलिस के अनुसार, तमिलनाडु के कांचीपुरम के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ने गुरुवार तड़के ट्रक में पीछे से टक्कर मार दीl जिसमे तमिलनाडु के कांचीपुरम अब्राहम स्ट्रीट निवासी 72 वर्षीय राजू एम की घटनास्थल पर मौत हो गई l चालक व खाना देने वाले उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी सहित 19 लोग घायल हो गएlपर्यटकों को भोजन देने वाले वाराणसी निवासी घायल संजय पाल के अनुसार कांचीपुरम के 24 पर्यटक वाराणसी से ट्रेवलर से गयाजी जा रहे थेl सुबह लगभग तीन बजे ड्राइवर सोनू पाल को झपकी आई और उसने एक ट्रक मे पीछे से टक्कर मार दीl मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को घायलों को ट्रेवलर से निकाल कर अस्पताल पहुंचायाl घायलों मे कविता (47), कायल कन्नन (50), सिलवा(43 ), दिव्यदर्शनी (19) के.परी (10 ), श्रीलता (50) बालाजी के (49 ) गंभीर रूप से घायल हैंlथानाध्यक्ष नितेश कुमार के अनुसार मृतक व घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैl मृतक के परिजन फ्लाइट से चेन्नई से रवाना हो चुके हैंl शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैl पुलिस मामले की जांच कर रही हैl

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें