मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, भोपाल-इंदौर में भी गिरेगा पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी

है। 7-8 जुलाई से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इस वजह से प्रदेश

में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले मौसम विभाग ने

शुक्रवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रीवा, नीमच, श्योपुरकलां,

भिंड, शिवपुरी, रायसेन, सतना समेत 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश

के अन्य जिलों में भी पानी गिरेगा।

सीनियर

मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि दक्षिणी गुजरात के ऊपर

साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। एक अन्य

ट्रफ लाइन और चक्रवाती घेरा भी है। इससे प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की

खाड़ी से नमी आ रही है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में कई जिलों में 5

से 8 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। 48 घंटे के बाद सिस्टम कमजोर होगा,

लेकिन हल्की बारिश जारी रहेगी। 7 जुलाई को सिस्टम फिर स्ट्रॉन्ग होगा। इससे

8 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

इससे

पहले गुरुवार को प्रदेशभर में बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर रहा। सतना में

55 मिमी यानी 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। सागर में 1 इंच से अधिक बारिश

हुई। भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खंडवा, नर्मदापुरम जिले के

पचमढ़ी, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, छतरपुर जिले के

नौगांव, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई।

रात में भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। कई जिलों में

दिन के तापमान में गिरावट हुई है। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान

24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें