मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

पुणे में मूसलाधार बारिश, कई इलाके जलमग्र, बिजली का करंट लगने से तीन की मौत, स्कूल-कालेज बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,

। पुणे में रात से हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाके

जलमग्न हो गए हैं। इस दौरान बिजली का करंट लग जाने से तीन लोगों की मौत हो

गई। एनडीआरएफ की टीम और फायर ब्रिगेड के जवान जलमग्न इलाके में फंसे लोगों

को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।

जिलाधिकारी सुहास

दिवसे ने नागरिकों से सिर्फ जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलने की अपील

की है। पुणे के सभी स्कूलों और कालेजों में आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

गया है।

मौसम एवं विज्ञान विभाग के अनुसार पुणे में आज सुबह तक

85.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उधर, भारी बारिश की वजह से एकता नगरी

में सिंहगढ़ रोड की 15 सोसायटी जलमग्न हैं। खडकवासला क्षेत्र, भोर, वेल्हा,

मावल, मुलशी, हवेली आदि इलाकों में जलभराव हो गया है। पुणे के डेक्कन

इलाके के पुलाची वाडी में बारिश से एक ठेले को बचाने का प्रयास कर रहे तीन

युवकों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इन तीनों की पहचान अभिषेक अजय

घनेकर (25), आकाश विनायक माने (21) और शिवा जिद बहादुर परिहार (18) के रूप

में की गई है। मौसम एवं विज्ञान विभाग ने अगले कुछ घंटों में पुणे शहर और

घाट इलाके में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने

प्रशासन को अलर्ट रहने का आदेश दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें