मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई और पुणे में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुंबई और पुणे में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

मुंबई। मुंबई और पुणे में बुधवार शाम से हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से अंधेरी सब-वे, मिलन सब-वे और मालाड सब-वे में जलभराव हो गया है। इसी तरह पूर्व उपनगर में मुलुंड और भांडुप में पानी जमा हो गया है। इससे शहर में कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।मौसम विभाग ने रायगढ़, पुणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पुणे में आज दोपहर के बाद लगातार हो रही तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। कई सडक़ों ने नदी का रूप ले लिया है। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। बारिश की वजह से सडक़ों पर हुए जलभराव की वजह से कई जगह ट्रैफिक जाम है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पुणे शहर के मुख्य इलाकों में कुल 124 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। महज तीन घंटे में पुणे शहर के मुख्य इलाकों में कुल 124 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पुणे जिले के लिए अलर्ट दिया गया है कि कल भी भारी बारिश होगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें