मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, पश्चिम रेलवे यातायात बाधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई,। मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर और

आसपास के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी शहर और

आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश की चेतावनी दी है। बारिश की वजह से

पश्चिम रेलवे की सेवा बाधित हो गई है। मुंबई नगर और आपदा प्रबंधन विभाग ने

नागरिकों को सतर्क रहने और जरूरत होने पर ही घर से निकलने की अपील की है।

मुंबई

में रविवार सुबह से ही कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। मुंबई उपनगरों

में सुबह 5 बजे तक 131.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मुंबई शहर में 77.4

मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रभादेवी और दादर के बीच एक पेड़ गिरने से पश्चिम

रेलवे की सेवा बाधित हो गई। बोरीवली की ओर जाने वाली धीमी रेलवे ट्रैक पर

एक पिंपल का पेड़ गिर गया था। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम मौके

पर पहुंची और मरम्मत काम शुरू कर दिया था। पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के

अनुसार मरम्मत काम पूरा कर लिया गया है, बहुत जल्द रेलवे की सेवा पूर्ववत

हो जाएगी।

मौसम विभाग ने मुंबई में आज येलो अलर्ट दिया गया है। अगले

48 घंटों तक मुंबई में अच्छी बारिश की उम्मीद है। कोंकण के कुछ हिस्सों

में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए

रेड अलर्ट जारी किया गया है, रायगढ़ में बहुत भारी से भारी बारिश का अनुमान

लगाया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार दहिसर में 171 मिमी, मुंबई

एयरपोर्ट पर 112 मिमी, राम मंदिर क्षेत्र में 151 मिमी, टाटा पावर में 51

मिमी, विक्रोली में 131.5 मिमी, भायखला में 65.5 मिमी, महालक्ष्मी में 27.5

मिमी, माटुंगा में 71.5 मिमी, सायन में 81. 2 मिमी बारिश आज सुबह तक दर्ज

की गई है। ठाणे में आज कुछ स्थानों पर 100 मिमी से अधिक वर्षा होने की

संभावना है। ठाणे में आज ऑरेंज अलर्ट, कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का

अनुमान व्यक्त किया गया है। पालघर जिले में आज येलो अलर्ट जारी किया गया

है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें