मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बरसात, चल रही है ठंडी हवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बरसात, चल रही है ठंडी हवा

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सीमावर्ती राज्यों के शहरों में रहने वालों को आज सुबह बूंदाबांदी का सामना करना पड़ा। इस दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बरसात हुई है। ठंडी हवा चल रही है। इससे शीतलहर का असर और बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज और कल उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में आंधी, ओलावृष्टि और मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आज सुबह 7:23 बजे दिल्ली में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समूचे महानगर में चल रही ठंडी हवा से मौसम और सर्द हो गया। इन दो दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव और घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। आज अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली के आसमान पर अगले 48 घंटे तक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और गाजियाबाद के कुछ हिस्सों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई है।विभागीय अधिकारियों के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि हो सकती है। 27 और 28 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण उत्तरी राज्यों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें