मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास सुबह हुई तेज बरसात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास सुबह हुई तेज बरसात

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सीमावर्ती दूसरे राज्यों के महानगरों में आज सुबह जमकर बरसात हुई। इससे जगह-जगह पानी भर गया। इस वजह से नौकरीपेशा लोगों को गंतव्य तक समय पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर बरसात थम गई है। कई जगह बूंदाबांदी हो रही है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसमान पर अभी भी बादलों का डेरा है।

भारतीय मौसम एवं विज्ञान केंद्र ने बादलों की स्थिति पर उपग्रह से प्राप्त तस्वीर जारी की है। केंद्र ने अधिकांश स्थानों पर आज बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश की वजह से तापमान में कुछ गिरावट जरूर आई पर उसने सुबह समय से स्कूल-कॉलेज और दफ्तर पहुंचने वालों की मुश्किल बढ़ा दी। बारिश होने और कांवड़ तीर्थयात्रा की वजह से एनसीआर में कई सड़कों पर लंबा जाम लग गया।

मौसम एवं विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में 29 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। तब से अब तक 234.6 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। यह सामान्य वर्षा से अधिक है। सामान्य वर्षा का आंकड़ा 217.5 मिलीमीटर है। जुलाई के 10 दिनों में सफदरजंग के मौसम केंद्र में 127.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इस माह होने वाली सामान्य वर्षा का आंकड़ा 143 मिलीमीटर होता है।

पालम में इस माह 13 दिन में 228.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। यह सामान्य मासिक औसत 150.7 मिलीमीटर से 52 प्रतिशत अधिक है।

बीते कल भी दिल्ली में कई स्थानों पर रुक-रुक कर तो कहीं तेज बरसात हुई। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम यानी 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम यानी 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 83 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें