मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में सुबह से तेज बारिश का दौर जारी, 31 जिलों में भी आसार, छोटी-बड़ी नदियां उफान पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्‍यप्रदेश में भारी बारिश का स्‍ट्रांग सिस्‍टम

एक्टिव है। इस वजह से भोपाल में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। आज इंदौर

समेत 31 जिलों में भी बारिश के आसार हैं। इनमें से रतलाम, मंदसौर, नीमच और

गुना के लिए अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। लगातार हो रही बारिश से

प्रदेश की सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। 10 बड़े बांध फुल हो चुके हैं।

बता दें कि एमपी में 44 दिन में ही इस सीजन की 58 प्रतिशत यानी 21.6 इंच

बारिश हो चुकी है। यह 2.6 इंच ज्यादा है।

मौसम विभाग के मुताबिक,

साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। मानसून ट्रफ

भी एक्टिव है। आज (रविवार) भी दोनों की सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी

देखने को मिलेगी। सोमवार से एक्टिविटी थोड़ी कमजोर पड़ेगी। प्रदेश में सबसे

ज्यादा बारिश सिवनी जिले में 323 इंच हो गई। यह कोटे की बारिश की 11 इंच

ज्यादा है। मंडला, नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन और छिंदवाड़ा ऐसे जिले हैं,

जहां बारिश का आंकड़ा 25 इंच या इससे ज्यादा है। रीवा सबसे पीछे है। यहां 9

इंच बारिश ही हुई है। अब तक प्रदेश में ओवरऑल 14 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो

चुकी है। इसमें पूर्वी हिस्से में 6 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 21

प्रतिशत ज्यादा पानी गिरा है।

वहीं, प्रदेश में पिछले 3 दिन से तेज

बारिश का दौर जारी है। इस वजह से 10 बड़े डैम से पानी छलक उठा। भोपाल का बड़ा

तालाब भी फुल हो गया है। पिछले दो दिन से भदभदा डैम के गेट खुले हुए हैं।

कलियासोत डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है। भोपाल के पास कोलार डैम के गेट भी

पिछले एक सप्ताह से खुले हैं। नर्मदापुरम में तवा डैम, अशोकनगर में राजघाट

डैम, जबलपुर में बरगी डैम, रायसेन के बारना डैम, विदिशा में हलाली डैम,

छिंदवाड़ा में माचागोरा डैम के भी गेट खुल चुके हैं। विदिशा में रविवार

सुबह से बारिश जारी है। यहां बेतवा नदी खतरे के निशान से मात्र 5 फीट नीचे

बह रही है। बेतवा नदी का जलस्तर 1367 फीट पार कर चुका है जबकि खतरे का

निशान 1373.64 फीट पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें