मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:39 · नई दिल्ली संस्करण

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, कोझिकोड के शैक्षणिक संस्थान बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केरल में भारी बारिश का अलर्ट, कोझिकोड के शैक्षणिक संस्थान बंद

तिरुवनंतपुरम। केरल में शनिवार को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई और 1 अगस्त 2026 को केरल और लक्षद्वीप में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इसके मद्देनजर कोझिकोड जिले के पहाड़ी इलाकों में सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, केरल के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। यहां 24 घंटे में 7 सेमी से 11 सेमी तक भारी बारिश और 12 सेमी से 20 सेमी तक अति भारी बारिश हो सकती है। 2 अगस्त को केरल में कुछ जगहों पर 7 से 11 सेमी बारिश और लक्षद्वीप में 31 जुलाई व 1 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 31 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 1 अगस्त सुबह 5:30 बजे तक केरल में कई जगहों पर 60 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

पथानमथिट्टा रीजन के लाहा में 236 मिमी, वेंकुरिंजी में 198.5 मिमी और रन्नी चेथक्कल में 182.5 मिमी बारिश हुई। एर्नाकुलम क्षेत्र के नेरियामंगलम में 171.5 मिमी और कूथट्टुकुलम में 114.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। तिरुवनंतपुरम के पालोडे में 148.5 मिमी और थट्टाथुमाला में 92.0 मिमी दर्ज हुई।

इसके अलावा, कोल्लम के पुनालुर में 119.0 मिमी, तेनमला में 69.0 मिमी, कन्नूर के अय्यनकुन्नु में 95.0 मिमी, चेंबेरी में 88.0 मिमी हुई।

वहीं, कोझिकोड की कलेक्टर एमएस माधविकुट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

लोगों, खासकर पहाड़ी इलाकों में रहने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस वजह से एक अगस्त को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।"

हालांकि, पीएससी परीक्षाएं और यूनिवर्सिटी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन क्लास पर छुट्टी का कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें