मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍यप्रदेश के 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, चार दिन रहेगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्‍यप्रदेश में जुलाई माह में मानसून खूब बरसा है। इस

सीजन की 51 प्रतिशत यानी 18.9 इंच बारिश हो चुकी है। जुलाई में कोटे से

ज्यादा पानी गिर गया। अब अगस्त में भी ऐसी ही बारिश की संभावना है। अगस्त

के पहले ही दिन प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होकर अगले 4 दिन तक बना

रहेगा। आज (गुरुवार) को भोपाल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और

चंबल संभाग के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हालां‍कि बुधवार

से ही सिस्टम की एक्टिविटी नजर आई। भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी समेत

13 जिलों में बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि अभी मानसून ट्रफ

प्रदेश से थोड़ी ऊपर है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन अरब सागर की ओर है। एक अन्य

साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी है। अब इनकी स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल

सकती है। इसलिए अगले 4 दिन के लिए प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की

बारिश का अनुमान है। प्रदेश में सबसे ज्यादा पानी सिवनी में 31.74 इंच

गिरा। रीवा में आंकड़ा 8 इंच तक भी नहीं पहुंचा है। अब जो सिस्टम एक्टिव हो

रहा है, उसका असर पूर्वी हिस्से- जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में

ज्यादा देखने को मिलेगा। इसलिए आंकड़ा बढ़ेगा।

इसके साथ ही मौसम

वैज्ञानिक श‍िवांक बाकोड़े ने बताया क‍ि श्योपुर कलां, शिवपुरी-कुनो में

बिजली चमकने के साथ बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, साथ ही

बालाघाट, गुना, अशोकनगर, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, मुरैना, विदिशा सहित

उदयगिरि, सांची में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है

। यहां कुछ स्‍थानों पर मध्यम बारिश भी जारी रह सकती है।

उन्‍होंने

बताया क‍ि नीमच, ग्वालियर, भिंड, राजगढ़, उत्तरी भोपाल, आगर मालवा,

शाजापुर, रायसेन, भीमबेटका, सीहोर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, हरदा, रतलाम,

धोलावाड, उज्जैन, महाकालेश्वर में बिजली के साथ गरज के साथ बारिश होगी।

वहीं, मप्र के दक्षिण क्षेत्र में बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश

होगी। ज‍िसमें कि भोपाल/बैरागढ़, अरेरा हिल्स, नरेला, दतिया, रतनगढ़,

निवाड़ी, ओरछा, टीकमगढ़, दमोह, कटनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, भेड़ाघाट,

अनुपपुर, अमरकंटक, डिंडोरी, मंडला, कान्हा, सिवनी, पांढुर्ना, पेंच में आज

बार‍िश होते रहने की संभावना है। साथ ही आज की मध्यरात्रि में इंदौर,

धार/मांडू, देवास, झाबुआ, मंदसौर/गांधीसागर बांध, खंडवा, ओंकारेश्वर,

खरगोन, महेश्वर में बार‍िश की जानकारी होना सामने आया है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें