मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

तय समय पर नालों की सफाई नहीं करने पर निगम कंपनी पर लगाएगी भारी जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। मानसून दस्तक देने की तैयारी में है, लेकिन अभी तक शहर

में बने नालों की नगर निगम सफाई नहीं करवा पाई है। शनिवार को नालों को साफ

करने की अंतिम डेडलाइन है। अब इसके बाद जितने भी दिन शहर में नालों की सफाई

लगेंगे, उसी हिसाब से दोनों निगम कम्पनी पर जुर्माना लगाएगा। हालांकि अब

तक यह देखने में आया है कि काम में देरी करने पर भी निगम कम्पनियों पर

दरियादिली दिखाते आ रहे है। क्या इस बार निगम प्रशासन तय नियमों के अनुसार

सख्ती बरतेगा।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि नालों की तय समय

में सफाई नहीं हो पाई है। ऐसे में अब जो दिन नालों की सफाई में लगेंगे उसकी

हिसाब से कम्पनी पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि नियम तो यह है कि

हर काम का एक समय तय होता है जो कि टेंडर में मेंशन किया जाता है। दोनों

निगमों ने कम्पनियों को करीब दो माह का समय दिया था और दिन के हिसाब से

नालों की सफाई करनी होती है। जितनी देरी उसी हिसाब से उस पर लगातार

जुर्माना लगया जाता है। लेकिन निगम के अधिकारी इस काम में भी सांठगांठ के

चलते लापरवाही बरतते है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में 435 नाले है। इनमें से करीब 80 फीसदी नालों

की सफाई हो चुकी है औरअभी भी 20 प्रतिशत नालों की सफाई की जानी है। कई

जगहों पर नालों की सफाई हो गई, लेकिन वहां से कचरा नहीं उठाया गया। वहीं

ग्रेटर निगम में अभी तक 715 नालों में से 663 नालों साफ किया जा चुका हैं

तथा 52 नालों की सफाई होना शेष है।

महापौर दिखा रही सक्रियता, अफसर ढीले

शहर

में नालों की मानसून के पहले सफाई करवाने को लेकर दोनों निगमों की महापौर

सक्रिय नजर आई। लगातार दोनों निगमों की महापौर शहर का दौरा कर नालों की

सफाई का जायजा लेने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दे रही है। लेकिन इस मामले

में निगम के अफसर ढीले पड़े हुए है। इस कारण इस काम में जुटी कम्पनी सही

तरीके से काम नहीं कर रही है। शुक्रवार को हैरिटेज निगम महापौर ने नालों

की सफाई को लेकर शहर का दौरा किया था और खामियां देखकर अफसरों की क्लास

लगाई थी। उधर ग्रेटर निगम महापौर ने भी शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक

लेकर नालों की सफाई कार्यो की समीक्षा की और धीमी गति के काम देखकर

अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

नगर

निगम ग्रेटर के अधीक्षण अभियंता नितिन शर्मा का कहना है कि अभी तक सभी

नालों की सफाई नहीं हो पाई है। काम में देरी करने पर कम्पनी पर टेंडर की तय

शर्तो के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें