मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:29 · नई दिल्ली संस्करण

अप्रैल से जून तक पूरे देश को झुलसाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहेगा और ज्यादा दिन लू चलेगी।

मौसम विभाग ने सोमवार को अगले तीन महीनों को पूर्वानुमान जारी किया। इसमें कहा गया है कि गर्मी के मौसम के दौरान दक्षिण प्रायद्वीप, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर वाले दिन होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने आज एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उष्ण लहर/हीटवेव बुजुर्गों, बच्चों और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अधिक जोखिम पैदा करता है। गर्मी से संबंधित बीमारियों जैसे थकावट, लू लगना और हीटस्ट्रोक के प्रति अधिक संवेदनशील रहने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त अत्यधिक गर्मी के लंबे समय तक रहने से निर्जलीकरण हो सकता है और बिजली ग्रिड और परिवहन प्रणालियों जैसे बुनियादी ढांचे पर दबाव पड़ सकता है।

विभाग के अनुसार मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में दो से आठ दिनों तक लू चलने का अनुमान है। इस संबंध में 23 राज्यों ने गर्मी की लहर के कारण किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजनाएं तैयार की हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि 7 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा/तूफान की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। हालांकि 3 से 5 अप्रैल के दौरान मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें