मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मध्यप्रदेश में 24-25 मई से लू का अलर्ट, ग्वालियर, चंबल-निमाड़ रहे सबसे गर्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्यप्रदेश में तेज गर्मी का सिलसिला जारी है। प्रदेश के

कई शहरों का तापमान रिकार्ड तोड़ रहा है। ग्वालियर, चंबल और निमाड़ में भीषण

गर्मी पड़ रही है। सोमवार को निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर मध्यप्रदेश में सबसे

गर्म रहा। यहां पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले दतिया

में रविवार को तापमान 47.5 डिग्री तक था। भोपाल विभाग ने 24-25 मई से पूरा

प्रदेश में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

दरअसल,

पिछले दो दिनों से मध्यप्रदेश का तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के कुछ

जिलों का तापमान 47.5 डिग्री तक बढ़ गया है। सोमवार को छतरपुर का नौगांव,

रतलाम, राजगढ़ और दतिया सबसे गर्म रहे। यहां पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

किया गया। वहीं, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि ग्वालियर,

चंबल-निमाड़ भी लू का असर देखा गया। दिन के साथ रातें भी गर्म हैं। ग्वालियर

में 44.7 डिग्री, उज्जैन में 44 डिग्री, शिवपुरी में 44.2 डिग्री,

शाजापुर-गुना में 44.6 डिग्री और खजुराहो में 44.8 डिग्री रहा। भोपाल में

पारा 41.8 डिग्री, इंदौर में 43.1 डिग्री, जबलपुर में 41.2 डिग्री दर्ज

किया गया। रायसेन, नरसिंहपुर, खरगोन, दमोह, खंडवा, धार और टीकमगढ़ में भी

सोमवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे।

मौसम

विभाग ने बताया कि कि अभी एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। वहीं, एक पश्चिमी

विक्षोभ और ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में अगले 24 घंटे में

पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में धूलभरी हवाएं चलेंगी। साथ ही गरज-चमक और

हल्की बारिश के भी संकेत है। वहीं, उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में गर्म हवाएं

चलेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें