मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

पटना समेत 13 जिलों में लू का अलर्ट -सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बाहर ना निकलने की एडवाइजरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना।पटना समेत बिहार के अधिकतर जिले भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग की ओर से 22 से 24 अप्रैल तक पटना, बांका, शेखपुरा और जमुई जिले में लू यानी हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अरवल, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, नवादा और गया जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि दिन के 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक घर से बाहर बेहद जरूरी काम होने पर ही निकलें। वहीं राजस्थान से आ रही शुष्क गर्म उत्तरी-पछुआ हवा, चिलचिलाती धूप और लगातार वायुमंडल में हो रही आर्द्रता की कमी की वजह से पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है।मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम पारा 41 से 43 डिग्री तक रह सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान बक्सर से भागलपुर तक दिन के समय सतही गर्म हवा की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर तथा झोंके के साथ हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।26 अप्रैल को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। इसका असर 29-30 अप्रैल से होने की उम्मीद है। हालाकि 27 अप्रैल तक मौसम के तेवर में कोई सुधार होने की संभावना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें