मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

बारिश थमते ही मध्य प्रदेश में बढ़ी तपिश, 21 जिलों में हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बारिश थमते ही मध्य प्रदेश में बढ़ी तपिश, 21 जिलों में हल्की बारिश के आसार

भोपाल,। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जुलाई के बीच मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। आज बुधवार को 21 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले छह दिनों से प्रदेश में कहीं भी भारी या अति भारी बारिश दर्ज नहीं की गई है। हालांकि कई जिलों में दिन के समय बादल छाए रहे, लेकिन बारिश का असर सीमित रहा। इसी वजह से प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। अब तक प्रदेश में 241.8 मिमी (9.5 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस अवधि तक सामान्य वर्षा 260 मिमी (10.2 इंच) मानी जाती है। यानी इस सीजन में अब तक करीब 7 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

क्षेत्रवार स्थिति देखें तो पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 21 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। वहीं पश्चिमी हिस्से, जिसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग शामिल हैं, वहां सामान्य से 6 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गर्मी का असर बना रहने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें