मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में होने लगा गर्मी का अहसास, कई जिलों का तापमान बढ़कर 34 डिग्री पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश में होने लगा गर्मी का अहसास, कई जिलों का तापमान बढ़कर 34 डिग्री पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी है। फरवरी का पहला सप्ताह ही गर्मी के जैसे महसूस होने लगा है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों का तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बड़ा उछाल आया है। हालांकि, 2 दिन बाद तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के बीच कुछ जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज मंगलवार को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में हल्के कोहरे का असर रह सकता है। दिन में गर्मी का असर रहेगा। जबकि 5 फरवरी को प्रदेश में दिन में गर्मी रहेगी। रात और सुबह के समय ही ठंड का असर देखने को मिलेगा।मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी में सुबह और रात में ही ठंड का असर देखने को मिलेगा। 20 फरवरी से यह असर और कम हो जाएगा। इससे पहले सोमवार को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में कोहरा रहा। मंगलवार को भी कुछ जिलों में कोहरा छाया रहेगा। दूसरी ओर, दो दिन में तापमान में गिरावट हो सकती है, पर सोमवार को कई शहरों में तापमान 5 डिग्री तक ऊपर चला गया। ऐसे में गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो सकता है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।सोमवार को कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। सिवनी में 34.2 डिग्री और मंडला में 34 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह बैतूल में 33.2 डिग्री, इंदौर में 32.5 डिग्री, भोपाल में 32.1 डिग्री, रतलाम में 32 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री, खरगोन-नर्मदापुरम में 31.4 डिग्री, धार में 31.9 डिग्री, मलाजखंड में 30.3 डिग्री, रायसेन में 30.2 डिग्री, खंडवा में 30.1 डिग्री, उमरिया-सागर में 30 डिग्री रहा। सोमवार की रात की बात करें तो कई शहरों में तापमान 15 डिग्री के पार पहुंच गया। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमान 17.5 डिग्री, इंदौर में 17.2 डिग्री और सिवनी में 17 डिग्री रहा। इसी तरह उज्जैन-छिंदवाड़ा में 15 डिग्री, मलाजखंड में 15.2 डिग्री, सागर में 15.3 डिग्री, खंडवा में 15.4 डिग्री, धार में 16.5 डिग्री, सिवनी में 17 डिग्री, नर्मदापुरम में 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें