मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में भभक रही गर्मी से लोगों का जीना हुआ दुश्वार -मौसम विभाग के अनुसार अभी रहना होगा बेहाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में भभक रही गर्मी से लोगों का जीना हुआ दुश्वार  -मौसम विभाग के अनुसार अभी रहना होगा बेहाल

बिहार में भभक रही गर्मी से लोगों का जीना हुआ दुश्वार

-मौसम विभाग के अनुसार अभी रहना होगा बेहाल

पटना। बिहार में गर्मी की तपिश से हाहाकार मचा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक सूबे में हीट वेव की गंभीर स्थिति रहने वाली है. गर्मी के वजह से बिहार के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है क्योंकि आज सोमवार को मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई है। मौसम विभाग का मानना है कि 29 मई से 30 मई तक दक्षिणी भागों में अधिकांश स्थानों पर लू चलने और उत्तरी भागों में एक या दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा तापमान सहरसा, सुपौल, गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया का रहा। इन जिलों में लू की संभावना व्यक्त की गई है।बिहार के कमोबोस सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी हवा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. बिहार के वातावरण में नमी की कमी है, ऐसे में सूरज की किरणें सीधे धरती पर आ रही हैं और लोगों को तेज धूप का एहसास हो रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.मौसम विभाग के अनुसार सिवान, पूर्वी चंपारण, बांका, नवादा, शेखपुरा, बक्सर, मधुबनी, भोजपुर ,कैमूर, भागलपुर, सहरसा में लू चलने की संभावना है। इन जिलों के अलावा उत्तर पूर्व बिहार के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें