मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, कई शहरों में पारा 40 डिग्री के करीब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, कई शहरों में पारा 40 डिग्री के करीब

जयपुर। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब तेज धूप के साथ गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को जयपुर, अलवर, सीकर समेत अधिकांश शहरों में तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। सबसे अधिक गर्मी कोटा और बाड़मेर में रही, जहां पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।पश्चिमी राजस्थान में दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जिससे रात में भी गर्मी का असर महसूस होने लगा है।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और तेज धूप के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक आंशिक बादल छाए रहे।श्रीगंगानगर के अनूपगढ़, रावलामंडी और घड़साना में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ होने के साथ यहां भी तापमान बढ़ गया।राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। जोधपुर में 37.8, उदयपुर में 37.1, चित्तौड़गढ़ में 37.2, जालौर में 37, बीकानेर में 36.6, जयपुर और भीलवाड़ा में 36.5, अजमेर में 35.4 और पाली में 36.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मापा गया।तेज धूप और बढ़ते तापमान के चलते आमजन को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होगी, जिससे दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें