मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

वीवीपैट की नये सिरे से डिजाइन की मांग पर मार्च के तीसरे सप्ताह में सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। ईवीएम से वोटिंग के दौरान वीवीपैट को नए सिरे से डिजाइन करने की मांग पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि ईवीएम को लेकर आखिर कितनी याचिकाएं दाखिल होंगी। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर मार्च के तीसरे हफ्ते में सुनवाई करेगा।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हर बार एक नया संदेह जताते हुए याचिका दाखिल हो रही है। याचिका एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और दूसरे याचिकाकर्ताओं ने दायर की है। याचिका में वोट देने वालों को उनके द्वारा दिए गए वोट की पुष्टि कराए जाने की मांग की गई है।

दरअसल, मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक वोट देने वाला वीवीपैट मशीन पर यह देख सकता है कि उसने जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उसका वोट उसी उम्मीदवार को गया है। मामला यह है कि वीवीपैट में इसकी व्यवस्था नहीं है कि जो कुछ हुआ, वह रिकार्ड हुआ है या नहीं। सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग ने इस याचिका का विरोध करते हुए इस मांग को अव्यवहारिक बताया और कहा कि चुनाव आने के साथ ऐसी याचिकाएं दाखिल हो जाती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें