मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में लापता बलूच छात्रों के मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई, कार्यवाहक प्रधानमंत्री काकर होंगे पेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद,

19 फरवरी। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर

आज (सोमवार) लापता बलूच छात्रों के मामले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट के

समक्ष पेश होंगे। इससे पहले न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी ने चार पन्नों

का लिखित आदेश जारी कर काकर, रक्षा और आंतरिक मंत्रियों के साथ-साथ संबंधित

मंत्रालयों के सचिवों को तलब किया था। सभी को सुबह 10 बजे अपनी उपस्थिति

सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।

जिओ न्यूज चैनल की

रिपोर्ट के अनुसार, हाई कोर्ट ने 13 फरवरी को पिछली सुनवाई में अंतरिम

प्रधानमंत्री को बेंच के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। पिछली सुनवाई

की शुरुआत में सहायक अटॉर्नी जनरल ने अदालत से सुनवाई स्थगित करने का आग्रह

किया था। उन्होंने कहा था कि अटॉर्नी जनरल उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए सुनवाई

स्थगित कर दी जाए। हालांकि हाईकोर्ट ने अनुरोध अस्वीकार कर दिया था।

न्यायमूर्ति

कयानी ने इस पर टिप्पणी की थी कि छात्रों को जबरन गायब करने में शामिल

लोगों को दो बार मौत की सजा दी जानी चाहिए। इसके बाद उन्होंने कार्यवाहक

प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से पेश होकर यह बताने को कहा था कि उनके

खिलाफ मामला क्यों दर्ज नहीं किया जाना चाहिए।

महाधिवक्ता

ने अदालत से अनुरोध किया था कि उन्हें मामले में और समय की आवश्यकता है,

लेकिन न्यायमूर्ति कयानी ने सरकार की याचिका पर विचार करने से इनकार कर

दिया।

यह दूसरी बार है जब कार्यवाहक प्रधानमंत्री को हाई

कोर्ट ने तलब किया है। उन्हें 22 नवंबर, 2023 को वकील इमान मजारी द्वारा

दायर मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए बुलाया गया था। देश से

बाहर होने की वजह से वह उपस्थित नहीं हो पाए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें