मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में डेंगू के मरीज के लिए उपचार व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने काे लगातार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं I इसी सिलसिले में आज स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का औचक निरीक्षण किया Iमंत्री सौरभ ने अस्पताल प्रशासन से डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली I अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की गई है, ताकि अन्य मरीजों को डेंगू फैलने का खतरा न हो I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में मंकी पॉक्स का केवल एक मरीज है, उस मरीज की स्थिति स्थिर है, किसी प्रकार की घबराने वाली बात नहीं है Iसौरभ भारद्वाज ने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों से प्रत्यक्ष रूप से बात की और हमेशा की तरह अस्पताल की वास्तविक स्थिति के बारे में जानने की कोशिश कीI अस्पताल में भर्ती मरीजों ने एवं उनके परिजनों ने साफ-सफाई के मामले में अपनी संतुष्टि प्रकट की I इसी प्रकार से मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जब मरीज और उनके परिजनों से अस्पताल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर प्रश्न पूछे तो सभी मरीजों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर भी अपनी संतुष्टि जताई I उन्हाेंने अस्पताल प्रशासन से भी बात कर यह जानने की कोशिश की कि अस्पताल में किसी प्रकार की कोई समस्याएं या कोई कमी तो नहीं आ रही हैI मंत्री भारद्वाज ने पर्चे की लाइन में लगे मरीजों से भी बात की, कुछ मरीजों ने पूरी दवाइयां नहीं मिलने की शिकायत की Iअस्पताल प्रशासन ने बताया कि मंकीपॉक्स का केवल एक ही केस अस्पताल में आया है और उस मरीज की हालत भी स्थिर है, घबराने की कोई बात नहीं है I इसी प्रकार से बुखार के मामलों में कुछ बढ़ोतरी हुई है, परंतु स्थिति नियंत्रण में है, किसी भी प्रकार से घबराने वाली कोई स्थिति अभी नहीं है I साथ ही साथ अस्पताल प्रशासन ने मंत्री सौरभ भारद्वाज को बताया कि डेंगू के मरीजों के लिए अस्पताल में अलग से कमरे की व्यवस्था की गई है, ताकि अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों को डेंगू का खतरा न हो। साथ ही साथ डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए सभी दवाइयां और सुविधाएं तैयार हैं I

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें