मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारा लक्ष्य : पंकज सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारा लक्ष्य : पंकज सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने सांसद कमलजीत सहरावत के साथ शनिवार को राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो भी कमियां हैं, उसको जल्द दूर किया जाएगा। आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और अस्पताल देना हमारा लक्ष्य है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक को लेकर जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, अगले हफ्ते रिपोर्ट आने के बाद उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को पास किया है। दिल्ली में इस योजना को जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।सांसद सेहरावत ने राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल की दयनीय स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 2019 से अस्पताल की एक इमारत का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन 2025 तक यह पूर्ण नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोई ब्लड बैंक नहीं है। अस्पताल में न वेंटिलेटर है और न ही आईसीयू बेड है। एंबुलेंस की स्थिति भी बहुत खराब है। इस अस्पताल में काफी लोग इलाज के लिए आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें