मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

अम्बिकापुर को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल - मेडिकल कॉलेज में सभी जरूरी व्यवस्था के संबंध में ली समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,

30 जनवरी । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि

जिला मुख्यालय अंबिकापुर को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने का प्रयास

किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां जल्द ही एमआरआई

मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के डीन तथा अन्य वरिष्ठ

अधिकारियों के साथ उन्होंने वहां अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक

ली और आवश्यक निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में श्री जायसवाल ने बताया

कि मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा के लिए 10.24 करोड़ की राशि स्वीकृत

कर दी गई है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापकों की पदस्थापना और अन्य

कार्यों को पूर्ण करने के लिए लगभग 110 करोड़ का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया

जाएगा। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए गए मातृ-शिशु स्वास्थ्य

अस्पताल का निरीक्षण किया और महिलाओं से सीधे चर्चा कर अस्पताल में मिल रही

सुविधाओं पर भी फीडबैक लिया। चिकित्सकों को लोगों के इलाज के दौरान

संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में अम्बिकापुर

विधायक राजेश अग्रवाल, कलेक्टर विलास भोस्कर, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. रमणेश

मूर्ति, वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें