मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

नगर निगम हैरिटेज का स्वास्थ्य निरीक्षक छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नगर निगम हैरिटेज का स्वास्थ्य निरीक्षक छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर नगर-प्रथम टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए नगर निगम हेरिटेज जयपुर जोन-आदर्श नगर के स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार को परिवादी से छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर-प्रथम टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके पिता की हाजिरी माफी और सफाई कार्य में राहत देने की एवज में नगर निगम हैरिटेज जयपुर जोन-आदर्शनगर का स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार छह हजार रिश्वत मांग कर रहा है। जिस पर एसीबी की जयपुर नगर-प्रथम टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार को छह हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें