मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष की पुण्य तिथि पर मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष की पुण्य तिथि पर मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन

-भाजपा को सींचने में महती भूमिका निभाई थी सुरेश सिंह ने : गन्ना मंत्रीपूर्वी चंपारण। जिस सोच के सुरेश कुमार सिंह थे उसके परिणामस्वरूप आज पार्टी बुलंदियों को प्राप्त कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी को बढ़ाने में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। उक्त बाते बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने रविवार को कही।प्रखंड क्षेत्र के जसौली जमुनिया गांव के मध्य विद्यालय में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व सुरेश प्रसाद सिंह की 18 वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र शेखर सिंह एव अंशु सिंह , बेटी सौम्या शेखर द्वारा निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था। जिसका उद्घाटन मंत्री पासवान, कल्याणपुर के पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह,भाजपा नेता मयंकेश्वर सिंह , जदयू नेता दिव्यांशु भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम के उदघाटन के बाद अतिथियों ने स्व सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस बीच प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार को मंत्री श्री पासवान द्वारा विशिष्ट चिकित्सक अवॉर्ड से नवाजा गया। उक्त अतिथियों ने फीता काटकर मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया। इस मौके पर डॉ सौरभ कुमार गौतम , डॉ अलका कुमारी , डा के के झा , डॉ राजीव कुमार , डॉ कुणाल किशोर , डॉ दिव्यानी सिंह , डॉ कमलेश कुमार के अलावे उमेश कुमार सिंह , अधिवक्ता संटू सिंह , मनु सिंह सहित सैकड़ों मरीज और उनके अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंशु सिंह और संचालन आदित्य मानस ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें