मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में अभियान स्वास्थ्यवर्धन जारी, तीन दिन में 16 हजार से अधिक लोगों की हुई जाँच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में अभियान स्वास्थ्यवर्धन जारी, तीन दिन में 16 हजार से अधिक लोगों की हुई जाँच

- स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कर रही हैं स्वास्थ्य संबंधी जाँचेइंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्रों में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के 187 सदस्यों ने सर्वे किया। देर रात तक चले इस सर्वे के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जांचे की गई। रक्तचाप, शुगर एवं एनीमिया की जांचें भी की गई। पिछले तीन दिनों में कुल 16208 नागरिकों की जाँच की गई, जिसमें 278 लोगों को उच्च रक्तचाप एवं 161 लोगों को मधुमेह का चिन्हांकन किया गया तथा हेल्थ कार्ड देकर आगे की जाँच हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में जाने हेतु परामर्श दिया गया।भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र में मंगलवार को ओपीडी में 109 मरीज आए, जिनमें से 05 डायरिया के आए। किसी को भी रैफर नहीं किया गया। हेल्थ कार्ड आज भागीरथपुरा क्षेत्र के निवासियों को वितरित किये गए हैं, जिसमें उनके स्वास्थ्य के सूचकांकों की जानकारी दी गई है। आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाईश दी कि पानी को उबाल कर ही पीएं और यदि उपचार चल रहा है तो दवाईयों का डोज पूर्ण करें।कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में 02 एम्बुलेंस लगाई गई हैं। 24x7 चिकित्सकों की ड्यूटी क्षेत्र में लगाई गई है। मंगलवार को'अभियान स्वास्थ्यवर्धन' के अंतर्गत उपचार, परामर्श एवं जाँच की गई, जिसमें लोगों ने अपने आपको काफी सहज एवं सुरक्षित महसूस किया तथा उन्होंने कहा कि हेल्थ कार्ड के माध्ययम से हमें अपने स्वास्थ्य सुचकांकों की जानकारी भी मिल रही है तथा स्वास्थ्य के स्तर का पता भी चल रहा है। दल द्वारा दिए गए परामर्श से यह भी जानकारी प्राप्त हो रही है, कि हमें किस तरह की जीवन शैली को अपनाना चाहिए, जिससे कि स्वयं, परिवार एवं समुदाय स्वस्थ रह सके।दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। दूषित पानी पीने से सैकड़ों लोग बीमार हुए, लेकिन जिला प्रशासन के प्रयासों से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि, वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 33 है, जिसमें से 8 मरीज आईसीयू में भर्ती होकर उपचाररत हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें