मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुरैना: बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने से भिड़ंत, ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रैक्टर के बीछ आमने-सामने से जाेरदार भिड़ंत हाे गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गया। वहीं बस असंतुलित होकर सड़क से उतर कर एक खेत में जा खड़ी हुई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि बस यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:30 की है। एक बस मुरैना से जौरा की तरफ जा रही थी। वहीं, दूसरी तरफ एक ट्रैक्टर ट्राली जौरा से मुरैना की तरफ आ रही थी। बीच में नेशनल हाईवे क्रमांक 554 पर छैरा गांव और क्रांतिकारी हनुमान मंदिर के बीच में दोनों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर का आगे का पूरा हिस्सा अलग हो गया। वहीं, दूसरी तरफ बस भी असंतुलित होकर बगल में खेत में जाकर खड़ी हो गई। इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है, ट्रैक्टर चालक को मामूली चोट आई है।पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें