मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

उसने शानदार काम किया है, शुभमन गिल की कप्तानी पर बोले गौतम गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। शुभमन गिल के नेतृत्व में जब भारतीय क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंची तो टीम के प्रदर्शन पर सभी संशय की स्थिति में थे। लेकिन गिल ने न सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर बल्कि कप्तान के तौर पर भी टीम को साथ लेकर चलने और परिणाम देने की क्षमता साबित कर दी है। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की।

मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, "शुभमन गिल ने इंग्लैंड सीरीज में शानदार काम किया है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वह आने वाले दिनों में भी भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।"

'द ओवल' टेस्ट में जीत के बाद कोच गंभीर को गर्मजोशी के साथ गिल के गले मिलते देखा गया था।

हेड कोच ने इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को मिली सफलता का श्रेय किसी खिलाड़ी को देने की जगह पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि पूरी सीरीज के दौरान सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक लड़े, इसी का परिणाम हमें मिला है। मैं किसी एक का नाम नहीं लेना चाहूंगा। सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि गंभीर ने मोहम्मद सिराज की तारीफ की।

बता दें कि यह पहला मौका था जब शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कप्तानी की। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से कप्तानी की शुरुआत करना गिल के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने इस चुनौती को सहजता से स्वीकार किया। वह न सिर्फ एक बल्लेबाज बल्कि एक निर्भीक कप्तान के रूप में सामने आए। टीम जब भी मुश्किल में थी, उनके बल्ले से रन निकले। वहीं, विपक्षी खिलाड़ियों से टक्कर लेने में भी वह पीछे नहीं रहे और क्रिकेट प्रेमियों को गांगुली और कोहली की याद दिलायी। 2-2 से ड्रॉ रही सीरीज में गिल ने सर्वाधिक 754 रन बनाए।

इसके अलावा, केएल राहुल ने 532, रवींद्र जडेजा ने 516 और ऋषभ पंत ने 479 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने भी 411 रन बनाए। सुंदर ने सीरीज में 284 रन और करुण नायर ने 205 रन का योगदान दिया।

वहीं गेंदबाजों की बात करें तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 5 टेस्ट में सर्वाधिक 23, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 टेस्ट में 14, जबकि आकाश दीप ने 3 टेस्ट में 13 विकेट लिए।

इस तरह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने का श्रेय पूरी टीम को जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें