मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

पत्रकार रजत शर्मा ने कांग्रेस नेता रागिनी नायक, जयराम रमेश व पवन खेड़ा पर किया मुकदमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। पत्रकार रजत शर्मा ने 4 जून को न्यूज चैनल पर शो

के दौरान कथित रूप से कांग्रेस नेता रागिनी नायक को गाली देने के मामले में

कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और रागिनी नायक के खिलाफ दिल्ली हाई

कोर्ट में याचिका दायर की है। रजत शर्मा ने इन आरोपों को मानहानि वाला

बताते हुए इन नेताओं के ट्वीट हटाने की अंतरिम मांग की, जिस पर जस्टिस नीना

कृष्णा बंसल ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

रागिनी नायक, जयराम

रमेश और पवन खेड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर रजत शर्मा पर आरोप लगाया था कि

उन्होंने अपने शो के दौरान रागिनी नायक को गाली दी। रजत शर्मा की ओर से पेश

वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि रजत शर्मा का शो 4 जून का है जबकि

रागिनी नायक ने 10 जून को ट्वीट करते हुए रजत शर्मा पर आरोप लगाया कि

उन्होंने ऑन एयर रागिनी नायक को गाली दी। 4 जून का शो 2024 के लोकसभा चुनाव

की मतगणना के दौरान का था।

मनिंदर सिंह ने कहा कि 6 दिन बाद रागिनी

नायक ने जानबूझकर रजत शर्मा के खिलाफ उन्हें बदनाम करने के लिए ट्वीट

किया। उस ट्वीट को कांग्रेस नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। ऐसा

कर रागिनी नायक और दोनों कांग्रेस नेताओं ने रजत शर्मा को बदनाम करने की

कोशिश की।

मनिंदर सिंह ने कहा कि रजत शर्मा पिछले 40 सालों से

पत्रकारिता में हैं और वे अपने सभ्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने टीवी स्क्रीन पर कभी चिल्लाकर भी बात नहीं की। कांग्रेस नेता

रागिनी नायक को भी छह दिन बाद तब पता चला है जब उनके किसी फॉलोवर ने उसे

सुना होगा। उसके बाद जानबूझकर रजत शर्मा को बदनाम करने के लिए गाली वाला

वीडियो ट्वीट में डाला गया। उसके बाद इंडिया टीवी ने रागिनी नायक, कांग्रेस

नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा को टैग करते हुए सार्वजनिक रूप से कहा कि

उन्होंने जो आरोप लगाए हैं वे झूठे और बेबुनियाद हैं। इंडिया टीवी ने कहा

था कि ये आरोप मानहानि वाले हैं और वे फेक न्यूज की श्रेणी में आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें