मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

मनी लांड्रिंग मामला : सत्येंद्र जैन को झटका, हाई कोर्ट का ट्रायल पर रोक से इनकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मनी लांड्रिंग मामला :  सत्येंद्र जैन को झटका, हाई कोर्ट का ट्रायल पर रोक से इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हाई कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को करने का आदेश दिया।सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील ने कहा कि अगर हमारे पास दस्तावेज नहीं होंगे तो हम आरोप तय करने पर कैसे बहस करेंगे। सत्येंद्र जैन ने मनी लांड्रिंग मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने पर चल रही सुनवाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जैन ने अपनी याचिका में कहा है कि मामले में ईडी की जांच अभी जारी है और ईडी हमें अभी कई दस्तावेज देने से मना कर रही है। ऐसे में ट्रायल पर रोक लगाई जाए।उल्लेखनीय है कि 18 अक्टूबर को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को नियमित जमानत दी थी। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कहा था कि सत्येंद्र जैन लंबे समय से जेल में हैं और इस मामले में जल्द ट्रायल शुरू होने की संभावना नहीं है। ऐसे में वो जमानत के हकदार हैं। जैन पर आरोप है कि उन्होंने 2009-10 और 2010-11 में फर्जी कंपनियां बनाईं। इन कंपनियों में अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इंफो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।इस मामले में ईडी ने सत्येंद्र जैन के अलावा जिन्हें आरोपित बनाया है उनमें उनकी पत्नी पूनम जैन, अजीत प्रसाद जैन, सुनील कुमार जैन, वैभव जैन, अंकुश जैन, मेसर्स अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स प्रयास इंफो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और जेजे आइडियल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। ईडी ने सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 में गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें